1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ में तीसरी बार लगी आग, अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना, बोले- ये गंभीर मामला, लोगों की जिंदगी का सवाल है…

महाकुंभ में तीसरी बार लगी आग, अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर निशाना, बोले- ये गंभीर मामला, लोगों की जिंदगी का सवाल है…

प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में शुक्रवार को एक बार फिर से आग लग गई। यह आगजनी सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग में हुई थी। महाकुंभ (Maha Kumbh) में ये तीसरी बार आग लगी है। जिसमें कुछ पंडाल जलकर खाक हो गए। राहत की बात ये थी कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में शुक्रवार को एक बार फिर से आग लग गई। यह आगजनी सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग में हुई थी। महाकुंभ (Maha Kumbh) में ये तीसरी बार आग लगी है। जिसमें कुछ पंडाल जलकर खाक हो गए। राहत की बात ये थी कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। इस पूरे मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर से योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

अखिलेश ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘हम फिर से शासन-प्रशासन को जगाते हुए मांग करेंगे कि ‘अग्नि निरीक्षण और सर्वेक्षण’ कराया जाए। ये एक अति गंभीर मामला है और लोगों की ज़िंदगी का सवाल भी।’

पढ़ें :- दिल्ली में महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना

बता दें कि ये आग सेक्टर 18 और 19 के बीच के इलाके में लगी थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। इससे पहले बीते 30 जनवरी को भी महाकुंभ के सेक्टर 22 में झूंसी छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच में आग लगी थी। जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए थे। अचानक से कई टेंट जलने लगे थे। जिसे देख श्रद्धालु अपने-अपने टेंटों से बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया था। वहीं 19 जनवरी को भी सेक्टर 19 में शास्त्री ब्रिज के पास आग लगी थी। जिसमें कई पंडाल जल गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...