1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. SRK को पछाड़ ‘किंग कोहली’ बने देश के सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी , 3542 करोड़ की वैल्यू के साथ नंबर-1

SRK को पछाड़ ‘किंग कोहली’ बने देश के सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी , 3542 करोड़ की वैल्यू के साथ नंबर-1

भारतीय क्रिकेट के रन-मशीन विराट कोहली ने खेल के मैदान के बाद अब कॉर्पोरेट और ब्रांड्स की दुनिया में भी अपनी बादशाहत साबित कर दी है। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड द्वारा जारी देश के 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी…

By Harsh 
Updated Date

मुंबई: भारतीय क्रिकेट के रन-मशीन विराट कोहली ने खेल के मैदान के बाद अब कॉर्पोरेट और ब्रांड्स की दुनिया में भी अपनी बादशाहत साबित कर दी है। फॉर्च्यून इंडिया और इंटरब्रांड द्वारा जारी देश के 25 सबसे वैल्युएबल सेलिब्रिटी की ताजा रिसर्च रिपोर्ट में विराट कोहली बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान को पछाड़कर पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली की कुल ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ रुपए आंकी गई है, जो उन्हें भारत की सबसे कीमती शख्सियत बनाती है। इस प्रतिष्ठित सूची में जहां शाहरुख खान दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, वहीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने तीसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया है।

पढ़ें :- इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की जगह इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका

क्रिकेट और सिनेमा का दिखा जबरदस्त दबदबा

इस बार की टॉप 10 सूची में भारतीय दर्शकों की पसंद को साफ देखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेट और सिनेमा का पूरी तरह दबदबा रहा। शीर्ष 10 सेलिब्रिटीज में जहां 3 क्रिकेटर्स ने अपनी धाक जमाई है, वहीं 7 फिल्मी सितारों ने इस पर कब्जा किया। महिला सेलिब्रिटीज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा महिलाओं की कैटेगरी में सबसे ऊपर रहीं, जबकि उनके बाद दीपिका पादुकोण ने 11वें और साउथ ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 17वें स्थान पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन, साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी देश के इन सबसे कीमती चेहरों में शुमार होने में कामयाब रहीं।

सिर्फ कमाई नहीं, इन 6 पैमानों पर परखी गई ताकत

आमतौर पर किसी सेलिब्रिटी की ब्रांड वैल्यू उनकी कमाई, सोशल मीडिया फॉलोअर्स या बॉक्स ऑफिस की सफलता से मापी जाती है, लेकिन इस बार इंटरब्रांड ने बेहद कड़े और वैज्ञानिक पैमानों का इस्तेमाल किया है। किसी भी स्टार की फाइनल वैल्यू तय करने के लिए उनकी विशिष्टता, ब्रांड्स के साथ उनके सामंजस्य, फैंस के साथ सीधे जुड़ाव, जनता के बीच उनके विश्वास, आत्मीयता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे छह मुख्य पहलुओं को गहराई से परखा गया है। यही वजह है कि इन कड़े मानकों को पार कर ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ, फिल्ममेकर करण जौहर, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अभिनेता विक्की कौशल भी देश की इस सबसे वैल्यूएबल लिस्ट में अपनी जगह पक्की करने में सफल रहे।

पढ़ें :- 34 साल की उम्र में जेसन होल्डर ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा, टेस्ट और T20 में खेलते रहेंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...