उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ कानपुर रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दीफरार हो गया।
पुलिस परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान इटौंजा के भगौतापुर निवासी कमलेश कुमार त्रिवेदी (55) और उनके बेटे अखिल त्रिवेदी (21) के रूप में हुई है। कमलेश गांव में ही पान की दुकान चलाते थे। सोमवार को वे अपने छोटे बेटे अखिल को उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा दिलाने बाइक से कानपुर गए थे। शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी करीब 7 बजे आजाद गेस्ट हाउस के पास पीछे से आ रहे काल बने डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
परिवार में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी
राहगीरों की सूचना पर पहुंची बंथरा थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतक कमलेश के परिवार में अब उनकी पत्नी और बड़ा बेटा आकाश ही बचे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।