1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पहले पति को छत से दिया धक्का, फिर नर्स पत्नी ने कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर की हत्या

पहले पति को छत से दिया धक्का, फिर नर्स पत्नी ने कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर की हत्या

Telangana Murder : पत्नी की बेवफाई और अवैध संबंधों के कारण की पति की हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें नर्स पत्नी ने पहले अपने पति को छत से धक्का दिया। फिर उसने घायल पति को लगी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी है। इस मामले में पुलिस आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Telangana Murder : पत्नी की बेवफाई और अवैध संबंधों के कारण की पति की हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें नर्स पत्नी ने पहले अपने पति को छत से धक्का दिया। फिर उसने घायल पति को लगी ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी है। इस मामले में पुलिस आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर गयी नाबालिग से दुष्कर्म, तीन युवकों पर अपहरण और दरिंदगी का आरोप

जानकारी के अनुसार, यह घटना तेलंगाना के निजामाबाद जिले की है। जहां पर संध्या नाम की महिला पर अपने पति प्रशांत की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि नर्स के रूप में काम करने वाली संध्या पहले अपने पति को छत से धक्का दिया। गंभीर चोटें आईं तो हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। फिर उसने ड्रिप में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया मिला दिया। जिससे पति की मौत हो गई। लेकिन, पोस्टमार्टम से प्रशांत की मौत का राज खुल गया। पत्नी संध्या, बॉयफ्रेंड अनिल और उसके दोस्त वेंकट साईं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। उसने पति के इलाज के दौरान कैनुला के ज़रिए टॉयलेट क्लीनर इंजेक्ट कर दिया। मृतक की माँ ने 1 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें 30 जून को अपने बेटे प्रशांत (35) की मौत के बारे में पता चला, जो खाड़ी देश में काम करता था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने बेटे के घर आने और उसकी मौत से पहले हुई घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अपनी बहू संध्या पर शक ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे की मौत रहस्यमय है। पुलिस ने बताया कि तकनीकी सबूतों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, संध्या का अनिल (35) नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संध्या और अनिल ने प्रशांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनके रिश्ते में बाधा है।

पढ़ें :- मेरठ में फिर दहले Delivery Boys, खराब सड़क के चलते ऑर्डर कैंसिल करने पर हुआ विवाद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...