1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Crash : सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, चांदी 31800 टूटी और सोना 4800 रुपये हुआ सस्ता

Gold-Silver Price Crash : सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, चांदी 31800 टूटी और सोना 4800 रुपये हुआ सस्ता

सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में सोमवार को भी गिरावट का दौर जारी है। सोने 4800 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 31,800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में सोमवार को भी गिरावट का दौर जारी है। सोने 4800 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 31,800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है।

पढ़ें :- Gold-Silver Price Today : बजट से पहले सर्राफा बाजार धड़ाम, चांदी 27000 रुपये फिसली, सोना 13000 हुआ सस्ता

एमसीक्स (MCX) पर सोने का भाव 4,817 रुपये गिरकर 1,37,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 3.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 31,878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।

क्या है गिरावट के कारण?

पढ़ें :- Gold-Silver Rates Today : सोना और चांदी की कीमतें शुक्रवार को धड़ाम, सिल्वर 24000 रुपये तक टूटी, गोल्ड 8000 रुपये हुआ सस्ता

बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया।

हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे।

घरेलू बाजार में सोने का भाव

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब  1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

कोलकाता में सोने का भाव 1,47,780 रुपये के आसपास है।

पढ़ें :- चौंका रही है चांदी की चाल, एक दिन में 10 हजार बढ़े दाम, 1 महीने में 1 लाख रुपये अधिक बढ़ा रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।

दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे ऊंची बनी हुई हैं।

चेन्नई में सोना 1,48,400 रुपये

हैदराबाद में 1,48,210 रुपये

बंगलूरू में 1,48,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

घेरलू बाजार में चांदी की कीमत

पढ़ें :- Silver Price Crash : चांदी एक घंटे में 21 हजार रुपये टूटी, जानें रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद कीमतों में क्यूं आया भूचाल?

चांदी के भाव भी प्रमुख शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

मुंबई में चांदी 2,66,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

दिल्ली में इसका भाव 2,65,560 रुपये है।

चेन्नई में चांदी 2,66,790 रुपये

हैदराबाद में 2,66,440 रुपये

बंगलूरू में 2,66,230 रुपये और कोलकाता में करीब  2,65,660 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।

पढ़ें :- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी में तेजी , खरीदने से पहले जान लीजिए रेट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...