1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Happy New Year 2025: नये साल के मौके पर घर पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी बनाना केक

Happy New Year 2025: नये साल के मौके पर घर पर ऐसे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी बनाना केक

नये साल के मौके पर आप घर में केक बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए स्पेशल बनाना केक की रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे मेहमानों को सर्व कर सकती हैं और साथ ही परिवार के साथ इसका आनंद ले सकती हैं तो चलिए जानते हैं बनाना केक की रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नये साल के मौके पर आप घर में केक बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए स्पेशल बनाना केक की रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे मेहमानों को सर्व कर सकती हैं और साथ ही परिवार के साथ इसका आनंद ले सकती हैं तो चलिए जानते हैं बनाना केक की रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

बनाना केक बनाने के लिए जरुरी सामग्री

केला – 2
ओलिव ऑयल – 1/4 कप
दही – 1/2 कप
चीनी – 1/2 कप
मैदा -1 कप + 2 चम्मच(150 ग्राम)
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच
वनीला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
चोको चिप्स – 1/4 कप

बनाना केक बनाने का तरीका

बनाना केक बनाने के लिए सबसे पहले  अच्छी तरह पके हुए 2केले छीलकर, टुकड़ों में काटकर एक जार में डाल दीजिये। अब इसमें ओलिव आयल,दही और चीनी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए। ड्राई सामग्री तैयार करने के लिए एक प्याले में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिक्स करें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

एक दूसरे प्याले में इस मिश्रण को 2 बार छान लीजिए। इससे मिश्रण अच्छी तरह मिक्स हो जायेगा और गुठलियां भी निकल जाएंगी। केक बनाने के लिए एक कंटेनर लीजिये और चारों ओर तेल लगाकर अच्छे से ग्रीस कर लीजिए। तले पर एक बटर पेपर लगाकर ऊपर से दोबारा ग्रीस कर लीजिए।

बेक करने के लिए एक कुकर लीजिए। 2 कप नमक डालकर ऊपर से एक जाली स्टैंड रख दीजिए। कुकर के ढ़क्कन की सीटी और गैस केट हटाकर, कुकर बंद करके 7-8 मिनट तक तेज़ आंच पर गरम कर लीजिए।

एक प्याले में केले का पेस्ट लेकर, थोड़ी-थोड़ी ड्राई सामग्री डालते हुए मिक्स कर लीजिए। अब मिश्रण में वैनिला एसेंस और 3/4 चोको चिप्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिश्रण को कंटेनर में डालकर टैप करिए और बाकी के बचे हुए चोको चिप्स ऊपर से गार्निश कर दीजिए।

8 मिनट बाद ,कंटेनर को कुकर में रखकर बंद कर दीजिए। अब इसे मध्यम – धीमी आंच पर लगभग 50 मिनट के लिए बेक कर लीजिए। 50 मिनट बाद केक को चाकू या टूथपिक डालकर चेक कर लीजिए,अगर चाकू साफ़ निकल आये तो समझिये केक तैयार हो चुका है।

केक को कुकर से निकालकर 30 मिनट ठंडा होने के लिए रख दीजिए। ठंडा करने के बाद चाकू और प्लेट की मदद से केक को कंटेनर से निकाल लीजिए। केक पर से बटर पेपर निकाल दीजिए। सॉफ्ट और स्पंजी बनाना केक बिलकुल तैयार है।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...