नया स्कूटर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी Destini 110 लाइन-अप में एक नया स्पेशल एडिशन जोड़ा है।
Hero Destini 110 Classique Edition : नया स्कूटर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी Destini 110 लाइन-अप में एक नया स्पेशल एडिशन जोड़ा है। कंपनी ने इसे क्लासिक संस्करण नाम दिया गया है। वहीं कीमत की बाात करें तो Hero Destini 110 Classique Edition को 76,400 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कलर्स
Hero Destini 110 Classique Edition को दो बेहद खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध करवाया गया है। इसको मैट गोल्डफिश सिल्वर/लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है, जिसमें ब्राउन इनर पैनल्स मिलते हैं। दूसरा मैट एरीज़ ब्राउन कलर है, जिसमें ब्लैक इनर पैनल्स दिए गए हैं।
साइड पैनल्स पर स्ट्राइप डिटेलिंग
इन दोनों ही मॉडल्स के फ्रंट और साइड पैनल्स पर नई स्ट्राइप डिटेलिंग दी गई हैं. साथ ही, इनके साइड मिरर्स और सीट कवर का कलर भी बॉडी कलर से मैच करता है।
बैज और रिम टेप
इसके लुक को और प्रीमियम बनाने के लिए इसमें 3D Classique Edition बैज और रिम टेप भी जोड़े गए हैं।
इंजन
Hero Destini 110 Classique Edition में मौजूदा 110.9cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 7,250rpm पर 8bhp की पावर और 5,750rpm पर 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है
माइलेज
कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 56.2 kmpl का शानदार माइलेज देता है। इस स्पेशल एडिशन के इंजन या गियरबॉक्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।
इस स्कूटर की फीचर लिस्ट काफी बढ़िया है, जिसमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, LED टेल-लैंप और डिगी-एनालॉग स्पीडोमीटर शामिल हैं। इसके अलावा फ्रंट में एक ग्लवबॉक्स मिलता है, जिसमें मोबाइल चार्ज करने के लिए इन-बिल्ट USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।