हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपना नया स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने 110 सीसी सेगमेंट में हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन (Hero Destini 110 Classique Edition) को लॉन्च किया है। स्कूटर में फ्रेश और अलग स्टाइलिंग दी गई है। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस स्कूटर के खास एडिशन को लॉन्च किया है।
नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अपना नया स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने 110 सीसी सेगमेंट में हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन (Hero Destini 110 Classique Edition) को लॉन्च किया है। स्कूटर में फ्रेश और अलग स्टाइलिंग दी गई है। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस स्कूटर के खास एडिशन को लॉन्च किया है।
नए एडिशन में हीरो ने नियो-रेट्रो स्टाइलिंग पर फोकस किया है। इसमें दो नए डुअल टोन कलर ऑप्शन और एक्सक्लूसिव कॉस्मेटिक अपडेट्स मिलते हैं। हीरो डेस्टिनी 110 में मैट गोल्डफिश सिल्वर/ लाइट इंडस्ट्रियल ग्रे के साथ भूरे रंग के इन्नर पैनल्स मिलेंगे। वहीं मैट एरीज ब्राउन के साथ काले कलर के इन्नर पैनल्स मिलेंगे।
क्या है स्कूटर में खास?
नई हीरो डेस्टिनी क्लासिक एडिशन (New Hero Destini Classic Edition) के दोनों कलर ऑप्शन में फ्रंट हैंडल कवर और साइड पैनल पर नई स्ट्राइप्स मिलेंगी। इसके अलावा स्कूटर में बॉडी कलर मिरर और सीट मिलती है। स्कूटर में 3डी क्लासिक एडिशन (3D Classic Edition) की बैजिंग और ब्रांडेड रिम टेप भी दिया गया है।
इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। स्कूटर अंदर से पहले वाला ही है। इस स्कूटर में 785 एमएम की लंबी सीट मिलती है। कंपनी दावा करती है कि इसमें सेगमेंट की सबसे लंबी सीट दी गई है। इसके अलावा
कितनी है कीमत?
इसमें 19 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। फ्रंट में छोटा स्टोरेज कंपार्टमेंट मिलता है, जिसमें मोबाइल चार्जिंग की सुविधा और बूट लैंप भी मिलता है। दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलॉय व्हील और क्रोम डिटेलिंग शामिल हैं।
हीरो डेस्टिनी 110 क्लासिक एडिशन (Hero Destini 110 Classic Edition) में 110 सीसी का इंजन मिलता है। कंपनी ने इसमें i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) टेक्नोलॉजी भी दी है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी (Fuel Efficiency) में मदद करती है। स्कूटर 76,400 रुपये की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत पर लॉन्च हुआ है। इसे हीरो डीलरशिप से खरीदा जा सकता है।