HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. 10 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

10 February ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

10 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 10 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं...

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

10 February ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 10 February का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- 16 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1495 – इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
पेरिस की संधि से फ्रांसीसी – भारतीय युद्ध की समाप्ति।
1811 – रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1817 – ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1828 – दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1848 – फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1890 – रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1921 –
काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया।
ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 – जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1931 – दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1939 – जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1947 – नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
1961 – अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा।
कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 – खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1984 – सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
1989 – अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1991 – पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत।
सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।
1992 – अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996 – आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
1998 – पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ‘ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी’ पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा ‘पाकिस्तान-2000’ नामक कार्यक्रम की घोषणा।
2001 – होनोलूलू में अमेरिकी आणविक पनडुब्बी जापानी नौका से टकराई, 10 छात्र लापता।
2004 – बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2005 – सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
2006 – नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
2008 – श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
2009 – सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ।
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013 – इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

10 फ़रवरी को इन लोगो का हुआ था जन्म

1970 – कुमार विश्वास- हिन्दी मंच के एकमात्र ऐसे कवि, जिनकी कविता भारत के प्राय:सभी बड़े मोबाईल आपरेटरों के कॉलर ट्यून (काल करने वाले को सुनाई देने वाला ट्यून) में शामिल है।
1935 – परमानन्द श्रीवास्तव – हिन्दी के शीर्ष आलोचकों में गिने जाने वाले प्रतिष्ठित साहित्यकार थे।
1805 – कुरिआकोसी इलिआस चावारा – केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक।
1916 – दरबारा सिंह – पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1915 – सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव -प्रसिद्ध लेखक थे।

10 फ़रवरी को इन लोगो का हुआ था निधन

पढ़ें :- 15 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1975- सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ – प्रसिद्ध हिन्दी कवि।
1995- गुलशेर ख़ाँ शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार
1858 – राजा बख्तावर सिंह – मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...