1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : खाने में प्रोटीन जरूर लें,अपने डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Health Tips : खाने में प्रोटीन जरूर लें,अपने डाइट में शामिल करें ये फूड्स

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय पर भोजन , नाश्ता  और नींद में व्यवधान हो जाता है। जिसका सीधा असर व्यक्ति के हेल्थ पर पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय पर भोजन , नाश्ता  और नींद में व्यवधान हो जाता है। जिसका सीधा असर व्यक्ति के हेल्थ पर पड़ता है। कई प्रकार बीमारियां धीरे धीरे शरीर को खोखला करने लगती है। सेहत को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को अपने रोजमर्रा के आहार में कुछ पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थ नियमित लेते रहना चाहिए। आइये जानते है अपने भोजन में किन चीजों को शामिल करें जिससे सेहत को उड़ान मिलती रहे।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

1. अंडा
अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन और आंखों की रक्षा करने वाले एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है।

2. दूध
दूध में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है। तो रात या सुबह के समय एक गिलास दूध जरूर पीएं।

3. चिकन
हाई प्रोटीन के लिए चिकन सबसे बेहतर विकल्प है। तो प्रोटीन के लिए चिकन खाएं। लेकिन पैक्ड चिकन खाने से बचना चाहिए।

4. ओट्स
ओट्स को काफी हेल्दी नाश्ता माना जाता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी काफी पाया जाता है। ताजा फल और नट जैसे विभिन्न स्वस्थ खाद्य पदार्थों के साथ ओट्स का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ें :- Benefits of drinking clove water: डेली सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

5. मूंगफली
प्रोटीन के लिए मूंगफली भी खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। मूंगफली लो कैलोरी डाइट में भी आता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...