1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Honda CBR150R Update :  होंडा CBR150R हुआ अपडेट ,  जानें कलर और मैकेनिकल बदलाव

Honda CBR150R Update :  होंडा CBR150R हुआ अपडेट ,  जानें कलर और मैकेनिकल बदलाव

सड़कों पर फर्राटा भरने के शौकीन लोगों के लिए होंडा ने अपनी पॉपुलर CBR150R को एक नया स्टाइलिश ट्विस्ट (Stylish Twist) दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Honda CBR150R Update :  सड़कों पर फर्राटा भरने के शौकीन लोगों के लिए होंडा ने अपनी पॉपुलर CBR150R को एक नया स्टाइलिश ट्विस्ट (Stylish Twist) दिया है। वहीं कलर की बात करें तो 2026 अपडेट के तहत कंपनी ने इस बाइक में नया कलर ऑप्शन जोड़ा है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा अग्रेसिव और आकर्षक हो गया है।CBR150R के लिए जो नया रंग पेश किया गया है, वह ब्लैक बेस में आता है, जिसमें ऑरेंज हाइलाइट्स दिए गए हैं। वहीं बाइक की फेयरिंग पर CBR150R की बैजिंग दी गई है, जबकि इंजन काउल पर Honda का लोगो मौजूद है

पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नए अपडेट के साथ बाइक को कंपनी ने मलेशिया में लॉन्च किया है। खास बात यह है कि बिना किसी मैकेनिकल बदलाव (Mechanical Changes) के सिर्फ नए रंग के जरिए ही बाइक की अपील को और बेहतर बनाया गया है, जो इसे युवाओं के बीच और भी खास बना सकता है।

इंजन
इस अपडेट में सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि बाइक के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन पहले जैसे ही हैं। इसमें 150cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 16bhp की पावर और 13.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

कीमत
मलेशिया में Honda CBR150R की कीमत RM13,399 (लगभग 3.16 लाख रुपये) रखी गई है। फिलहाल इस अपडेट को भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई ऐलान नहीं किया है।

पढ़ें :- Komaki Ultra : सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें रेंज कीमत और बूट स्पेस
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...