1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे…’ मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

‘हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे…’ मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर

Murshidabad Babri Masjid : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित बेलडांगा में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद की नींव रखी थी। जिसको लेकर काफी सियासी घमासान मचा था। अब इस मस्जिद को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पोस्टर लगे हैं। जिनमें साफ तौर पर बाबरी मस्जिद को फिर से गिराने की चेतावनी दी गयी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Video : वोटिंग के बीच TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, मुर्शिदाबाद में पत्थरबाजी और खूब चले लाठी-डंडे

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ (यूपी) में कई जगह होर्डिंग्स लगाए। 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) चलने का ऐलान किया, जहां बाबरी मस्जिद बनाने की तैयारी है।पोस्टर में लिखा है- “हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे… “बटोंगे तो कटोगे” हिंदुओं की विरोधी सरकार में इस बार होगा मुर्शिदाबाद में नई बाबरी पर आर-पार… चलो मुर्शिदाबाद 10 फरवरी…”

लखनऊ के 1090 चौराहा, अंबेडकर चौराहा, हजरत गंज चौराहे के साथ-साथ शहर के अलग अलग हिस्सों में पोस्टर लगाए गए। इन पोस्ट में एक तरफ विश्व हिंदू रक्षा परिषद अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय की तस्वीर है तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर की तस्वीर है। बता दें, 11 फरवरी से मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...