1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video : वोटिंग के बीच TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, मुर्शिदाबाद में पत्थरबाजी और खूब चले लाठी-डंडे

Video : वोटिंग के बीच TMC और हुमायूं कबीर के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, मुर्शिदाबाद में पत्थरबाजी और खूब चले लाठी-डंडे

AJUP and TMC workers clash : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज सुबह से पहले चरण के लिए मतदान जारी है। जिसमें 16 जिलों की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, सत्ताधारी टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प देखने को मिली है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी हुई और खूब चले लाठी-डंडे चले। 

By Abhimanyu 
Updated Date

AJUP and TMC workers clash : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज सुबह से पहले चरण के लिए मतदान जारी है। जिसमें 16 जिलों की कुल 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच, सत्ताधारी टीएमसी और हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प देखने को मिली है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी हुई और खूब चले लाठी-डंडे चले।

पढ़ें :- Video : पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी सुवेंदु को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बचाया

मुर्शिदाबाद में AJUP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच पत्थरबाज़ी हुई, जिसके बाद केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूँ कबीर के बीच झड़प हो गई। हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहाँ कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी।

बताया जा रहा है कि रेजीनगर से AJUP उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों की एक बड़ी भीड़ ने अचानक हुमायूं कबीर की कार को घेर लिया। हमलावरों के हाथों में लाठियां, डंडे और ईंटें थीं।

पीटीआई के अनुसार, हुमायूं कबीर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को चुनाव मैदान से बाहर रखने के लिए उन्हें रिश्वत दी। कबीर, जिन्होंने मतदान शुरू होने के शुरुआती घंटों में ही अपना वोट डाल दिया था, उन्हें तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा; जब यह नेता मुर्शिदाबाद के नाओदा विधानसभा क्षेत्र के शिवनगर गांव में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, तो समर्थकों ने “वापस जाओ” के नारे लगाए।

स्थानीय TMC नेताओं की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कबीर की गाड़ी को घेर लिया और उन्हें “BJP का एजेंट” बताते हुए नारेबाज़ी की। इस प्रदर्शन के कारण मतदान केंद्र के आसपास के इलाके में तनाव फैल गया।

पढ़ें :- VIDEO: सीएम ममता ने मेरे खिलाफ रची साजिश- हुमायूं कबीर, कहा- भाजपा और टीएमसी ने मिलकर जारी किया वीडियो
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...