1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video : पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी सुवेंदु को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बचाया

Video : पश्चिम बंगाल में वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी सुवेंदु को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बचाया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है। एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आगजनी, मारपीट और तोड़फोड़ के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।

पढ़ें :- बिहार ने RJD, बंगाल ने TMC और दिल्ली ने AAP को नकार दिया, अब अगला नंबर सपा का: केशव मौर्य

मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में जमकर बवाल हो रहा है। मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने हुमायूं कबीर की कार पर लाठी और ईंटों से हमला किया। मुर्शिदाबाद के नौदा में उस समय हड़कंप मच गया जब AJUP प्रमुख और रेजीनगर से उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर उपद्रवियों ने ईंटों और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान टीएमसी (TMC) और एजेयूपी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हुई. कबीर की पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। उन्होंने इस हमले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

कूचबिहार में केंद्रीय बलों का एक्शन

कूचबिहार के तूफानगंज इलाके में मतदान के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख वहां तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज कर और भीड़ को खदेड़कर स्थिति को तितर-बितर किया। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मतदाताओं को डराने का प्रयास कर रहे थे, जिसके बाद जवानों को बल प्रयोग करना पड़ा।

दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज (Kumarganj) विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक विशेष बूथ पर ‘बूथ जैमिंग’ की जा रही है। जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसों से हमला किया गया। सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडों ने उन्हें पीटा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...