1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hyundai Electric Creta : हुंडई की इलेक्ट्रिक क्रेटा पेश हुई ,  मिलेगी 473 किमी की रेंज

Hyundai Electric Creta : हुंडई की इलेक्ट्रिक क्रेटा पेश हुई ,  मिलेगी 473 किमी की रेंज

साउथ कोरियन दिग्गज कार निर्माता हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को पेश कर दिया है। बीते दिनों कंपनी द्वारा इसके लिए टीज़र भी जारी किया गया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hyundai Electric Creta : साउथ कोरियन दिग्गज कार निर्माता हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को पेश कर दिया है। बीते दिनों कंपनी द्वारा इसके लिए टीज़र भी जारी किया गया था। क्रेटा इलेक्ट्रिक (क्रेटा ईवी) देश में इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करेगी और इसमें नियमित हुंडई क्रेटा जैसी ही डिज़ाइन भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड अलॉय व्हील्स
ई क्रेटा ईवी का ज़्यादातर बॉडी पैनल अपरिवर्तित है। इसमें केवल नए सॉफ्ट प्लास्टिक पार्ट्स दिए हैं। इसमें पिक्सेल जैसी डिटेलिंग, नए फ्रंट और रियर बंपर, फ्रंट ग्रिल के लिए नया सीलबंद लुक और नए एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड अलॉय व्हील्स दिए हैं। इसका चार्जिंग पोर्ट एसयूवी के नोज़ पर दिया है। इंटीरियर में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप, नया स्टीयरिंग व्हील है, और इसमें नया फ्लोटिंग सेंटर कंसोल डिज़ाइन शामिल किया है।

क्रेटा इलेक्ट्रिक की बैटरी पैक को डीसी फास्ट चार्जर से 58 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि 11 किलोवाट एसी चार्जर से बैटरी को 4 घंटे में 10 प्रतिशत से पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।

कीमत और प्रतिद्वंदी
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला टाटा कर्व ईवी , महिंद्रा बीई 6 , एमजी जेडएस ईवी और आने वाली मारुति ई विटारा से होगा ।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...