1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘मुझे अच्छा लगा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ दिया…’ नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

‘मुझे अच्छा लगा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ दिया…’ नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Nasser Hussain remark on the T20 WC 2026 controversy : भारतीय मूल के पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर नासिर हुसैन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान-बांग्लादेश और आईसीसी के बीच छिड़े विवाद को हवा देने का काम किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हुसैन ने इस मामले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के रुख का खुलकर समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने इशारे में आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

भारत के मद्रास में पैदा हुए टी20 वर्ल्ड कप में छिड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए नासिर हुसैन ने आईसीसी की नीति पर सवाल उठाए। हुसैन ने सवाल किया, “अगर भारत, टूर्नामेंट से एक महीने पहले कहता कि ‘हमारी सरकार हमें किसी देश में वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत नहीं देती’, तो क्या आईसीसी इतनी सख्त होती और कहती, ‘आपको नियम पता हैं, दुर्भाग्य है, हम आपको बाहर कर रहे हैं?” उन्होंने कहा “हर पक्ष सिर्फ एक चीज मांगता है… समानता। बांग्लादेश, पाकिस्तान और भारत को एक जैसा ट्रीटमेंट मिलना चाहिए।”

हुसैन ने आगे कहा, “भारत के फैंस कह सकते हैं, ‘रोते रहो, हमारे पास पैसा है!’ लेकिन ताकत के साथ जिम्मेदारी भी आती है।” उन्होंने कहा, “बार-बार बांग्लादेश या पाकिस्तान को बाहर करना उनके क्रिकेट को कमजोर करता है। इसी वजह से भारत-पाकिस्तान या भारत-बांग्लादेश के बड़े मैच अब एकतरफा हो गए हैं।”

बीसीबी के फैसले का समर्थन करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, “मुझे सच में अच्छा लगा कि बांग्लादेश अपने फैसले पर कायम रहा, अपने खिलाड़ियों के लिए खड़ा हुआ। मुझे यह भी अच्छा लगा कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ दिया। किसी न किसी को तो कहना चाहिए, अब बहुत हो गया, राजनीति छोड़ो और क्रिकेट खेलो।” बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब नासिर हुसैन ने भारत के खिलाफ टिप्पणी की हो।

पढ़ें :- अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर कुमार की वापसी, क्या मोहम्मद शमी और बाकी प्लेयर्स के लिए भी खुल गए दरवाजे?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...