1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘भगवान राम अपने मंदिर के लुटेरों को सजा नहीं दे सकते तो आपका भला क्या करेंगे…’ पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

‘भगवान राम अपने मंदिर के लुटेरों को सजा नहीं दे सकते तो आपका भला क्या करेंगे…’ पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

Swami Prasad Maurya's controversial statement : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में देश की सियासत गरमायी हुई है। इस मामले में जांच के लिए सरकार ने एसआईटी गठित की है, लेकिन अब तक कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं की की गयी है। जिसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इस बीच, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल किया कि भगवान राम अपने मंदिर के लुटेरों को सजा नहीं दे सकते तो आपका भला क्या करेंगे? 

By Abhimanyu 
Updated Date

Swami Prasad Maurya’s controversial statement : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में देश की सियासत गरमायी हुई है। इस मामले में जांच के लिए सरकार ने एसआईटी गठित की है, लेकिन अब तक कोई एफ़आईआर दर्ज नहीं की की गयी है। जिसको लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इस बीच, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने सवाल किया कि भगवान राम अपने मंदिर के लुटेरों को सजा नहीं दे सकते तो आपका भला क्या करेंगे?

पढ़ें :- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की खोली पोल! अखिलेश बोले- आपसी टकराहट ने तो ‘डबल इंजन’ को बना दिया ‘ट्रबल इंजन’

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम में राम मंदिर चढ़ावा गबन के बहाने एक बार फिर अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा, “करोड़ो, करोड़ो रुपया लुटेरे लुट ले गए, राम के मंदिर से लुट ले गए, राम के दरबार से लुट ले गए, चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन भगवान राम उन लुटेरो को सजा नहीं दे पाये। तो आप का भला क्या कर सकते हैं? जो अपने मन्दिर की रक्षा नहीं कर सकता ओ आप की रक्षा क्या कर सकता है? सवाल उठाता है।” पूर्व मंत्री ने अपने इस बयान का वीडियो एक्स पर शेयर किया है।

पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मरम्मत के दौरान पंखे से सुखायी जा रही है सड़क, अखिलेश बोले- ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन या हिंदू धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी की हो। इससे पहले वह तुलसी दास और राम चरित मानस को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। अब उनकी ताजा टिप्पणी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मौर्य का यह बयान हिंदू समाज की भावनाओं को आहात करने वाला है। इस बयान पर महामंडलेश्वर विष्ण दास ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी चीभ काटकर लाने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया है। स्वामी विष्णु दास ने कहा कि मौर्य सनातन के दुश्मन हैं, जो भी उनकी जीभ काटकर लाएगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...