1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. बढ़ती उम्र में घुटनों और जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो फॉलो करें ये घरेलू उपचार

बढ़ती उम्र में घुटनों और जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो फॉलो करें ये घरेलू उपचार

इसके कई कारण हो सकते है। उम्र का असर, खाने पीने में पोषक तत्वों की कमी या फिर किसी प्रकार की पुरानी चोट की वजह से ऐसा होता है। कई बार ये दर्द सामान्य होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बुजुर्गों की सबसे बड़ी समस्या जोड़ों में दर्द या घुटनो में दर्द की रहती है। अधिक उम्र होने पर ये बेहद आम समस्या होती है। जिससे चलना फिरना और उठना बैठना दूभर हो जाता है।

पढ़ें :- Tips to heal cracked heels: फटी एड़ियों कर रही है परेशान, अपनाएं ये बेहतरीन उपाय कुछ ही दिन में दिखेगा असर

इसके कई कारण हो सकते है। उम्र का असर, खाने पीने में पोषक तत्वों की कमी या फिर किसी प्रकार की पुरानी चोट की वजह से ऐसा होता है। कई बार ये दर्द सामान्य होता है।जब लंबे समय तक दर्द का निवारण न किया जाए तो यह समस्या बढ़ती जाती है।इसलिए अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो इन घरेलू उपचार से राहत पा सकते है।

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी घुटनों के दर्द में आराम पहुंचा सकती है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण के कारण घुटनों के दर्द में हल्दी तुरंत आराम पहुंचा सकती है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। घुटनों पर लगा लें।

दिन में दो बार इस पेस्ट को लगाने से घुटनों के दर्द में आराम मिल सकती है। इसके अलावा घुटनों के दर्द में अदरक भी फायदा कर सकती है। अदरक में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द में आराम पहुंचा सकती है।

जोड़ो के दर्द में अदरक बहुत फायदा करती है। गर्म पानी में अदरक को छोटे छोटे टुकड़े डालकर पानी को छान लें और स्वाद के लिए शहद और नींबू का रस मिला कर इसे डेली पीने से घुटनों के दर्द में आराम मिल सकती है।

पढ़ें :- पीरियड्स को दौरान वजाइना में होने वाली खुुजली और जलन से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये घरेलू उपचार

घुटनों के दर्द में कपूर का तेल भी फायदा करता है। इसके लिए एक चम्मच कपूर का तेल लेकर उसमें बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिक्स करके गुनगुना कर लें। जब ठंडा हो जाए तो इसे दिन में दो बार घुटनों की मालिश करें।आराम मिल जाएगा।

घुटनो में दर्द में ऐलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल लगाने से घुटनों की सूजन और दर्द दोनो में आराम देता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगा लें। आराम मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...