भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने भारत में अपना नवीनतम बजट 5जी स्मार्टफोन, लावा बोल्ड 2 5जी लॉन्च किया है। यह डिवाइस लावा बोल्ड 5जी का उत्तराधिकारी है, जिसे अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था।
एक शक्तिशाली चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले और प्रतिस्पर्धी कीमत के साथ, लावा उन उपयोगकर्ताओं को लक्षित कर रहा है जो किफायती कीमत पर दमदार प्रदर्शन की तलाश में हैं।
प्रोसेसर
लावा बोल्ड 2 5G की सबसे बड़ी खासियत में से एक इसका मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर है, जो LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है, जो इस कीमत वर्ग में बहुत कम देखने को मिलता है। यह स्मार्टफोन जल्द ही अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
कीमत
Lava Bold 2 5G को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में पेश किया है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। कंपनी ने बताया है कि यह कीमत स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत रखा गया है। साथ ही, फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। यह फोन 19 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से खरीदा जा सकेगा।
कलर
फोन को फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
बैटरी
लावा के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। लावा के इस फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं।