1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Indigo Crisis : शत्रुघ्न सिन्हा ने ली चुटकी, बोले- ‘आमिर खान ने इससे प्रेरित फिल्म ‘सारे जमीन पर’ का किया एलान’

Indigo Crisis : शत्रुघ्न सिन्हा ने ली चुटकी, बोले- ‘आमिर खान ने इससे प्रेरित फिल्म ‘सारे जमीन पर’ का किया एलान’

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) से जुड़े हालिया संकट के बाद भले ही कंपनी की स्थिति अब सामान्य हो गई हो, लेकिन इससे प्रभावित यात्रियों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Bollywood actor Shatrughan Sinha) ने भी एयरलाइंस पर कटाक्ष किया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) से जुड़े हालिया संकट के बाद भले ही कंपनी की स्थिति अब सामान्य हो गई हो, लेकिन इससे प्रभावित यात्रियों की परेशानियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Bollywood actor Shatrughan Sinha) ने भी एयरलाइंस पर कटाक्ष किया है।

पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल

आमिर खान बनाएंगे ‘सारे जमीन पर’

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने आज रविवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ‘ब्रेकिंग न्यूज! आमिर खान (Aamir Khan) ने इंडिगो की असफलता से प्रेरित एक नई फिल्म का एलान किया है। नाम है ‘सारे जमीन पर’। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘रविवार स्पेशल हास्य’।

सैकड़ों लोग एक साथ एयरलाइंस के खिलाफ ‘क्लाश एक्शन’ की तैयारी में

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) से जुड़े हालिया संकट के बाद कंपनी का संचालन भले ही सामान्य हो गया हो, लेकिन प्रभावित यात्रियों की दिक्कतें अब भी बनी हुई हैं। ऐसे में अब सैकड़ों लोग एक साथ एयरलाइंस के खिलाफ ‘क्लाश एक्शन’ यानी मुकदमा करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बात का दावा विमानन विशेषज्ञ संजय लाजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से किया है।

नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन , लिखा, ‘खामोश’

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के हालिया पोस्ट पर नेटिजन्स के रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘तारे जमीन पर से सारे जमीन पर तक, एविएशन से प्रेरित सिनेमा अपने बेस्ट मुकाम पर’। एक अन्य यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)  का चर्चित डायलॉग लिखा, ‘खामोश’। एक यूजर ने लिखा है, ‘यह फिल्म मास्टरपीस होगी’।

पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...