1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Indonesia Cabinet : राष्ट्रपति सुबियांतो ने की अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा

Indonesia Cabinet : राष्ट्रपति सुबियांतो ने की अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा

इंडोनेशिया के नवनियुक्त राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने रविवार देर रात देश के अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा की जो मजबूत सरकार का संकल्प दर्शाता है ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indonesia Cabinet : इंडोनेशिया के नवनियुक्त राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने रविवार देर रात देश के अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा की जो मजबूत सरकार का संकल्प दर्शाता है । नए राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल में 109 सदस्य हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के झंडे के रंगों का संदर्भ देते हुए अपने कैबिनेट मंत्रियों, उपमंत्रियों और राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को ‘‘रेड एंड व्हाइट कैबिनेट’’ नाम दिया।।

पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत

उन्होंने अपने मंत्रियों, उप-मंत्रियों और राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रमुखों के मंत्रिमंडल को इंडोनेशिया के झंडे के रंगों का संदर्भ देते हुए “लाल और सफेद मंत्रिमंडल” नाम दिया।

सुबियांतो   रविवार को दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के आठवें राष्ट्रपति बने।

पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री और सरकारी एजेंसियों के प्रमुख थे। सुबियांतो ने पहले कहा था कि उन्हें एक मजबूत प्रशासन की जरूरत है, हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि उनका बड़ा मंत्रिमंडल नौकरशाही को बढ़ावा देगा।

पढ़ें :- नीदरलैंड के एम्सटर्डम में यहूदी समुदाय से जुड़े स्कूल में जोरदार विस्फोट, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हुई घटना से हड़कंप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...