HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Indonesia Prabowo Subianto : प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

Indonesia Prabowo Subianto : प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में रविवार को शपथ ली।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indonesia Prabowo Subianto : प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में रविवार को शपथ ली। खबरों के अनुसार, पूर्व रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो (73) ने देश के सांसदों और अन्य देशों से आमंत्रित किए गए गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष मस्लिमों के पवित्र धर्म ग्रंथ ‘कुरान’ पर हाथ रखकर राष्ट्रपति पद की शपथ ली, जिसके बाद सड़कों पर मौजूद हजारों समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

पढ़ें :- गाजा से जिंदा बची यजीदी महिला ने सुनायी ISIS आतंकियों की खौफनाक दास्तां; बोली- हमें मासूम बच्चों का मांस खिलाया गया

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, संयुक्त राज्य अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, दक्षिण कोरिया, चीन, ऑस्ट्रेलिया और कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों सहित 40 से अधिक देशों के नेता और अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

सुबियांतो पर पहले भी इंडोनेशिया की सैन्य तानाशाही के दौरान मानवाधिकारों के हनन के आरोप लग चुके हैं। 73 वर्षीय सुबियांटो पूर्व राष्ट्रपति जोको विडोडो के प्रतिद्वंद्वी थे और उन्होंने 2014 और 2019 के राष्ट्रपति चुनावों में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, विडोडो ने अपने पुनर्निर्वाचन के बाद सुबियांटो को रक्षा मंत्री नियुक्त किया, जिससे उनके राजनीतिक मतभेदों के बावजूद गठबंधन हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...