1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Trade Update: नीतीश राणा राजस्थान से नाता तोड़ दिल्ली के हुए, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने लखनऊ को सौंपा

IPL Trade Update: नीतीश राणा राजस्थान से नाता तोड़ दिल्ली के हुए, अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने लखनऊ को सौंपा

IPL Trade Update: आईपीएल 2026 रिटेंशन की समय सीमा से पहले, फ्रेंचाइजी टीमों के बीच बड़ी ट्रेड डील हुई है। जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज नीतीश राणा अब राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं, जबकि महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह अब तक मुंबई इंडियंस के खेल रहे थे।

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL Trade Update: आईपीएल 2026 रिटेंशन की समय सीमा से पहले, फ्रेंचाइजी टीमों के बीच बड़ी ट्रेड डील हुई है। जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज नीतीश राणा अब राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए हैं, जबकि महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह अब तक मुंबई इंडियंस के खेल रहे थे।

पढ़ें :- क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव

मयंक मार्कंडे की मुंबई में वापसी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से सफल ट्रेड के बाद लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे अपनी पूर्व फ्रैंचाइज़ी मुंबई इंडियंस (MI) में वापसी करेंगे। केआरआर ने मार्कंडे को 30 लाख रुपये की फीस पर खरीदा था। वह अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई की टीम में शामिल होंगे। मार्कंडे ने अपना आईपीएल करियर मुंबई इंडियंस के साथ शुरू किया था और 2018, 2019 और 2022 में इस फ्रैंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वे 2021 में राजस्थान रॉयल्स और 2023 और 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले। उन्होंने 37 IPL मैचों में 37 विकेट लिए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ के हुए

बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से सफल ट्रांसफर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रतिनिधित्व करेंगे। अर्जुन अपनी मौजूदा 30 लाख रुपये की फीस पर लखनऊ की टीम में शामिल होंगे। 2021 की आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा पहली बार चुने गए अर्जुन ने 2023 में इस फ्रैंचाइज़ी के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया।

पढ़ें :- RR New Captain : रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, IPL 2026 में संभालेंगे कमान

नीतीश राणा की दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री

बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा अब राजस्थान रॉयल्स (RR) से हुए ट्रेड के बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह अपनी मौजूदा 4.2 करोड़ रुपये की फीस पर बने रहेंगे, जिसे RR ने TATA IPL 2025 सीज़न से पहले नीलामी में हासिल किया था। राणा, जिन्होंने 100 से ज़्यादा मैच खेले हैं, उन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी, जब श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हो गए थे।

डोनोवन फरेरा की राजस्थान में वापसी

ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुए सफल ट्रेड के बाद अपनी पहली फ्रैंचाइज़ी, राजस्थान रॉयल्स (RR) में वापसी करेंगे। ट्रांसफर एग्रीमेंट के अनुसार, उनकी फीस 75 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।

पढ़ें :- WPL 2026 Final Live : आज दूसरी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में आरसीबी और डीसी की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...