1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Iran- US- Israel :  तेहरान में सड़कों पर मिसाइलों का खुला प्रदर्शन, अमेरिका‑इजरायल को ईरान का नया मैसेज

Iran- US- Israel :  तेहरान में सड़कों पर मिसाइलों का खुला प्रदर्शन, अमेरिका‑इजरायल को ईरान का नया मैसेज

ईरान और अमेरिका‑इजरायल के बीच छिड़ी जंग जहां एक ओर युद्धविराम और शांति प्रस्ताव की प्रकिया चल रही है वहीं दूसरी ओर ईरान तेहरान की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए विरोधियों को संदेश दे रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Iran-US- Israel  :  ईरान और अमेरिका‑इजरायल के बीच छिड़ी जंग जहां एक ओर युद्धविराम और शांति प्रस्ताव की प्रकिया चल रही है वहीं दूसरी ओर ईरान तेहरान की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए विरोधियों को संदेश दे रहा है। खबरों के अनुसार, तेहरान की सड़कों पर ईरान ने मिसाइलों और हथियारों का खुला प्रदर्शन कर अमेरिका‑इजरायल को सख्त संदेश दिया। यह शक्ति प्रदर्शन बढ़ते तनाव के बीच ईरान की एकजुटता, सैन्य तैयारी और मनोवैज्ञानिक युद्ध रणनीति को दर्शाता है, ताकि दुनिया और घरेलू जनता को मजबूत इरादों का संकेत दिया जा सके।

पढ़ें :- IRGC ने भारत आ रहे जहाज पर होर्मुज में किया हमला, जहाजों को जब्त कर ईरान ले गई फोर्स

इस शक्ति प्रदर्शन में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांडर भी मिसाइल लॉन्चरों के साथ सड़कों पर नजर आए। सरकारी टीवी ने इन दृश्यों का वीडियो प्रसारित किया, जिसमें अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ नारेबाज़ी करते समर्थक दिखे।

विश्लेषकों के मुताबिक, सड़कों पर मिसाइलों का यह खुला प्रदर्शन सिर्फ बाहरी दुश्मनों के लिए नहीं, बल्कि ईरानी जनता के लिए भी संदेश है कि देश न झुका है, न टूटा है और नेतृत्व के साथ जनता भी खड़ी है। इसे साइकोलॉजिकल वॉरफेयर के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें ईरान यह नैरेटिव गढ़ रहा है कि किसी भी नए हमले का वह माकूल और करारा जवाब देगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...