1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Israel attacks Hezbollah treasures: हिजबुल्लाह के ‘खजाने’ पर इजरायल का हमला, आर्थिक गतिविधियों के केंद्रों को तबाह किया

Israel attacks Hezbollah treasures: हिजबुल्लाह के ‘खजाने’ पर इजरायल का हमला, आर्थिक गतिविधियों के केंद्रों को तबाह किया

हिज्बुल्लाह के बीच जंग जारी है। इजरायली सेना चुन चुन कर हिजबुल्लाह के ठिकानों को तबाह कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Israel attacks Hezbollah treasures : इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जंग जारी है। इजरायली सेना चुन चुन कर हिजबुल्लाह के ठिकानों को तबाह कर रही है। ताजा हमलों में इजरायली वायु सेना ने हिजबुल्लाह की कमर तोड़ने के लिए उनकी आर्थिक गतिविधियों के केंद्रों को निशाना बनाया है। खबरों के अनुसार, इजरायली वायु सेना (आईएएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने हिजबुल्लाह की दर्जनों ठिकानों पर टारगेटेड, इंटेलिजेंस बेस्ड हमले किए। ये हमले बेरूत, दक्षिणी लेबनान और लेबनानी क्षेत्र के भीतरी इलाकों में किए गए। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के मुताबिक जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनका इस्तेमाल लेबनानी ग्रुप, अपनी आर्थिक गतिविधियों के लिए करता था। आईडीएफ ने एक बयान में कहा, “पैसा, अल-कर्द अल-हसन एसोसिएशन द्वारा जमा किया गया था, जो हिजबुल्लाह की आतंकी गतिविधियों को सीधे तौर पर फंड करता है, जिसमें हथियारों की खरीद और हिजबुल्लाह की सैन्य शाखा के कार्यकर्ताओं को भुगतान शामिल है।”

पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

इसमें कहा गया है, ‘हिजबुल्लाह ने अपनी शाखाओं में अरबों डॉलर जमा कर रखे हैं, जिसमें आतंकवादी संगठन के नाम पर सीधे जमा किया गया पैसा भी शामिल है।’

खबरों के अनुसार, आईडीएफ ने बताया कि हमले शुरू करने से पहले, नागरिकों को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए, जिसमें क्षेत्र में नागरिक आबादी को विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से अग्रिम चेतावनी जारी करना भी शामिल था। इजरायली सेना कहा कि ये हमले हिजबुल्लाह के आतंकी ढांचे, उसकी सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए आईडीएफ के चल रही कोशिशों का हिस्सा है।

इससे पहले लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि इजरायली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,464 तक पहुंच गई। वहीं 11,530 लोग घायल हुए हैं।

पढ़ें :- Pakistan Explosion : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...