1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Italy horrific road accident : इटली में सड़क हादसे में ट्रक से टकराई कार , 4 भारतीयों की मौत

Italy horrific road accident : इटली में सड़क हादसे में ट्रक से टकराई कार , 4 भारतीयों की मौत

दक्षिणी इटली के मटेरा शहर में उस समय एक  भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जब कार और ट्रक में टक्कर हो गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Italy horrific road accident :  दक्षिणी इटली के मटेरा शहर में उस समय एक  भीषण सड़क दुर्घटना हो गई जब कार और ट्रक में टक्कर हो गई। खबरों के अनुसार, हादसे में 4 भारतीयों की मौत हो गई है।हादसे के बाद भारतीय दूतावास स्थानीय इतालवी अधिकारियों के संपर्क में हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ था जब कार एग्री घाटी के मटेरा शहर के स्कैनजानो जोनिको नगरपालिका क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई थी।

पढ़ें :- World Economic Forum 2026 : सेल्सफोर्स सीईओ मार्क बेनियोफ ने चेताया, बोले- एआई बना 'सुसाइड कोच', अब इस पर लगाम कसना जरूरी

खबरों के अनुसार, मृतकों की पहचान 34 वर्षीय मनोज कुमार, 33 वर्षीय सुरजीत सिंह, 31 वर्षीय हरविंदर सिंह और 20 वर्षीय जसकरण सिंह के रूप में की गई है। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय दूतावास दक्षिणी इटली के मटेरा में एक सड़क दुर्घटना में 4 भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करता है।’’

अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार छह अन्य यात्री घायल हो गए। उनमें से पाँच को मटेरा के पोलिकोरो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि सबसे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उन्नत इलाज के लिए पोटेंज़ा के सैन कार्लो अस्पताल ले जाया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...