1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kedarnath Yatra :  बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार , टूटा 2024 का रिकॉर्ड

Kedarnath Yatra :  बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार , टूटा 2024 का रिकॉर्ड

सनातनधर्म की दुर्गम पवित्र तीर्थ यात्रा बाबा केदारनाथ धाम में प्राकृतिक आपदओं के बावजूद दर्शनार्थियों की संख्या 16.56 लाख के पार पहुंच गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kedarnath Yatra : सनातनधर्म की दुर्गम पवित्र तीर्थ यात्रा बाबा केदारनाथ धाम में प्राकृतिक आपदओं के बावजूद दर्शनार्थियों की संख्या 16.56 लाख के पार पहुंच गई। इसी के साथ साल 2024 में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं  की संख्या का रिकॉर्ड टूट गया। जबकि साल 2024 में पूरे यात्राकाल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री पहुंचे थे। यात्रा की गति अभी भी लगातार बनी हुई है और अनुमान है कि कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 17 लाख से ऊपर जा सकता है। इस समय उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई।

पढ़ें :- Saptashrungi Mata Temple :  शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी माता मांगी गई हर इच्छा करती हैं पूरी , वनवास में प्रभु श्रीराम ने की पूजा

बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर, भैयादूज के दिन बंद होंगे। यानी अभी यात्रा 15 दिन और जारी रहेगी, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या 17 लाख के पार जा सकती है।

प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके। साथ ही, भूस्खलन-प्रभावित इलाकों में मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं ताकि यातायात सुचारू बना रहे।

बता दें कि इस साल 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। इसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। मानसून सीजन में अतिवृष्टि, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के चलते चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई।मार्ग बुरी तरह तहस-नहस हो जाने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा को रोकना पड़ा था।

पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...