1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. सपा प्रमुख पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज, बोले- अखिलेश के तमिलनाडु वाले ‘भैया’ और बंगाल की ‘दीदी’ को जनता ने हाशिए पर धकेल दिया

सपा प्रमुख पर केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज, बोले- अखिलेश के तमिलनाडु वाले ‘भैया’ और बंगाल की ‘दीदी’ को जनता ने हाशिए पर धकेल दिया

Keshav Prasad Maurya Attacks SP Chief : तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। जहां शुरुआती रुझानों में एमके स्टालिन की डीएमके की तमिलनाडु और ममता बनर्जी की पश्चिम बंगाल की सत्ता से विदाई होती दिख रही है। इन चुनावी रुझानों को लेकर यूपी में सियासी पारा चढ़ने लगा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डीएमके और टीएमसी की संभावित हार को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- SIR में नाम कटा, पर नहीं मानी हार, सिर्फ 14 दिन के प्रचार में जीता चुनाव, कांंग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख बोले-‘ मैं दुनिया के सबसे भाग्यशाली’ विधायक

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में लिखा, “सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव को अब जनता सुनने को तैयार नहीं है। उनके तमिलनाडु वाले ‘भैया’ श्री एम. के. स्टालिन और बंगाल की ‘दीदी’ सुश्री ममता बनर्जी को भी जनता ने हाशिए पर धकेल दिया है। उनके ‘भैया’ श्री राहुल गांधी का हाल पहले ही सब देख चुके हैं, और हाल ही में बिहार में श्री तेजस्वी यादव भी ‘चारों खाने चित्त’ हो चुके हैं। अब सपा बहादुर को 2027 में उत्तर प्रदेश में ‘सत्ता के सपने’ देखना छोड़ देना चाहिए। सच यह है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (@narendramodi) जी के करिश्माई नेतृत्व में सपा बहादुर के हिस्से अब केवल ‘अंतहीन इंतज़ार’ ही लिखा है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...