1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lord Jagannath Rath Yatra : पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत , करीब 100 लोग घायल

Lord Jagannath Rath Yatra : पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत , करीब 100 लोग घायल

ओडिशा के पुरी जिले में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा (Lord Jagannath Rath Yatra) के दौरान गुरुवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं, करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस श्रद्धालु की मौत हुई है। सामने आया है कि उसे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

By santosh singh 
Updated Date

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा (Lord Jagannath Rath Yatra) के दौरान गुरुवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई वहीं, करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस श्रद्धालु की मौत हुई है। सामने आया है कि उसे सांस लेने में तकलीफ होने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पढ़ें :- अभिनेता गोविंदा ने लिया भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद, कहा- यहां आकर मुझे सच में होती है खुशी

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) , भगवान बलभद्र (Lord Balabhadra) और देवी सुभद्रा (Goddess Subhadra) के रथों के दर्शन और रथ खींचने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान भारी भीड़ के कारण अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु गिर पड़े और अफरातफरी मच गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को एंबुलेंस के जरिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया। प्रशासन ने स्थिति पर जल्द काबू पाने का दावा किया है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक घायलों की आधिकारिक संख्या और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...