1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Malai sandwich: दूध की बची हुई मलाई से ऐसे बनाएं मलाई सैंडविच, बच्चो को आएगी खूब पसंद

Malai sandwich: दूध की बची हुई मलाई से ऐसे बनाएं मलाई सैंडविच, बच्चो को आएगी खूब पसंद

अधिकतर घरों में दूध की मलाई बची रह जाती है। इसका न तो  कोई इस्तेमाल होता है और नही कोई खाता है। तो आज हम आपको बची हुई मलाई से टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाने का तरीका बताने जा रहे है। ये ब्रेकफास्ट बहुत ही कम समय में तैयार हो जाएगा और बच्चों को पसंद भी आएगी। तो चलिए जानते है मलाई सैंडविच बनानेे का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

मलाई सैंडविच बनाने के लिए जरुरी सामग्री

मलाई सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड, 2-3 दिन की ताजा मलाई, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, कॉर्न, लाल मिर्च, काली मिर्च, ऑरिगैनो, नमक, टोमैटो सॉस और बटर चाहिए।

मलाई सैंडविच बनाने का तरीका

सबसे पहले सब्जियों को बारीक काट लें और इन्हें मलाई में मिला लें। मलाई में नमक, मिर्च और ऑरिगैनो अपने स्वाद के हिसाब से मिक्स कर लें।अब एक ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर टोमैटो कैचअप लगाएं और फिर इसके ऊपर तैयार किया बैटर लगा दें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

मलाई वाला मिक्सचर आप अपने हिसाब से कम ज्यादा रख सकते हैं।अब ऊपर से थोड़ा ऑरिगैनो डालें और ऊपर से एक ब्रेड और लगा दें। अब इसे तवे पर थोड़ा बटर लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।

अगर आपके पास सैंडविच मेकर है तो उसमें बटर लगाकर सेंक लें।सैंडविच को पसंदीदा शेप में काट लें और सॉस के साथ सर्व करें।बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मलाई सैंडविच का स्वाद खूब पसंद आएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...