1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. घर में बनायें उबले आलू के साथ मिक्स कर के ये हेल्दी नास्ता सभी उंगली चाटते रह जायेंगे

घर में बनायें उबले आलू के साथ मिक्स कर के ये हेल्दी नास्ता सभी उंगली चाटते रह जायेंगे

बरसात में हमेशा कुछ नया और Crispy चीजे खाने का मन करता है। तो हम आप को आज आलू मिक्स ये नास्ता बनायेंगे जो भी इस स्नैक्स को खायेगा उंगली चाटते रह जायेगा।

By Sudha 
Updated Date

दोस्तों बरसात में हमेशा कुछ नया और Crispy चीज खाने का मन करता है। तो हम आप को आज आलू मिक्स ये नास्ता बनायेंगे जो भी इस स्नैक्स को खायेगा उंगली चाटते रह जायेगा। दोस्तों आप को इस बार उबले आलू के साथ Corn मिक्स करके ये नास्ता तैयार करना है। इसे ज्यादातर लोग रेस्टोरेंट में ही खाना पसंद करते हैं। पर, अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां उसकी आसान विधि बताई गई है। इस रेसिपी के क्रिस्पी कॉर्न बनाएंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
आलू क्रिस्पी ​कॉर्न बनाने के लिये आप को ये चीजे लेनी होगी।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

आलू क्रिस्पी कॉर्न बनाने का सामान

आलू उबले हुए 2
कॉर्न – 2 कप
मैदा – 3 टेबलस्पून (कॉर्न फ्लोर भी चलेगा )
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
शिमला मिर्च
हरा प्याज
प्याज
नींबू का रस
हल्का गरम मसाला – 1/4 टीस्पून
चाट मसाला
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए

आलू क्रिस्पी कॉर्न बनाने की विधि

अगर आप क्रिस्पी कॉर्न बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले कॉर्न को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक भगोने में पानी लें और उसमें नमक डालें। पानी उबलने के बाद इसमें कॉर्न डालें। जब ये हल्का उबल जाए तो इसे निकाल लें। कॉर्न को अब ठंडा होने दें।

पढ़ें :- Hot parathas in winter :  सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं

इसके बाद एक कटोरे में मैदा निकालें। मैदा नहीं है तो कॉर्न फ्लोर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लेने के बाद मैदा में लाल मिर्च पाउडर, हल्का गरम मसाला, नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं।

जब ये घोल तैयार हो जाए तो इसमें उबले आलू मैस कर दें और उबले हुए कॉर्न डालें, ताकि कॉर्न पर एक कोट बन जाए। अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल के गरम होने के बाद आलू और कॉर्न मिक्स को घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें। अब इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। जब ये सुनहरा हो जाए तो इसे कड़ाही से निकालकर जाए। प्याज, शिमला मिर्च को एकदम महीन-महीने काट लें।

इसके बाद एक ​प्लेट में तले हुए आलू क्रिस्पी कॉर्न लेकर उसमें बारीक कटी शिमला मिर्च और प्याज डालें। इसके बाद थोड़ा चाट मसाला, हल्का नमक डालें और फिर आखिर में नींबू का रस डाल कर सभी को सर्व करें मजा आजायेगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...