1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-राज्य में अशांति फैलाने के लिए भाजपा बम लगाने की बना रही है योजना, ताकि मतदाताओं में डर पैदा हो सके

ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-राज्य में अशांति फैलाने के लिए भाजपा बम लगाने की बना रही है योजना, ताकि मतदाताओं में डर पैदा हो सके

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। कूचबिहार के दिनहाटा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। कूचबिहार के दिनहाटा में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

‘बम लगाने की साजिश’ का आरोप

ममता बनर्जी (BJP) ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा चुनाव के समय राज्य में अशांति फैलाने के लिए बम लगाने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं में डर पैदा हो सके।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य से किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान एनआईए (NIA)  को लाकर माहौल को और तनावपूर्ण बनाया जा सकता है।

पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...