HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी अभियान को गति देंगी ममता बनर्जी, करेंगी जनसंपर्क

व्हीलचेयर पर बैठकर चुनावी अभियान को गति देंगी ममता बनर्जी, करेंगी जनसंपर्क

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर की चोट में सुधार होने के बाद वह आज रोडशो करेंगी। ममता बनर्जी हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद आज पहली बार चुनाव प्रचार में भाग लेंगी। सीएम ममता बनर्जी आज गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो में भाग लेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर की चोट में सुधार होने के बाद वह आज रोडशो करेंगी। ममता बनर्जी हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद आज पहली बार चुनाव प्रचार में भाग लेंगी। सीएम ममता बनर्जी आज गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो में भाग लेंगी।

पढ़ें :- अमित शाह ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा-ये PoK भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

दोपहर में वह हाजरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। नंदीग्राम में हुए कथित हमले के बाद सीएम ममता बनर्जी पहली बार लोगों के बीच आज जनसंपर्क करेंगी। बतातें चलें कि ममता बनर्जी 10 मार्च को नंदीग्राम में एक रोड शो के दौरान चोटिल हो गई थी। ममता ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर हमला करने का आरोप लगाया।

वहीं इस पूरे मामले की जांच चुनाव आयोग अब भी कर रही है। वहीं, आज टीएमसी अपना घोषणा पत्र जारी नहीं करेगी। जल्द ही घोषणा पत्र जारी करने की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं।

इस चुनाव में उनके खिलाफ टीएमसी के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी हैं। इसके पूर्व ममता नंदीग्राम में बुधवार को नामांकन भरने पहुंची थीं। नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान वे घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ममता बनर्जी को अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी मिली थी। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वे व्हील चेयर से ही चुनाव प्रचार करेंगी। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनावी मैदान पर वापसी का फैसला किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: ममता सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह, चार चरणों के चुनाव में इनती सीट पाने का किया दावा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...