1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mercedes-Benz High-Tech Features :  मर्सिडीज बेंज की नयी गाड़ी मिलेंगे हाईटेक फीचर्स , जानें बैटरी और रेंज

Mercedes-Benz High-Tech Features :  मर्सिडीज बेंज की नयी गाड़ी मिलेंगे हाईटेक फीचर्स , जानें बैटरी और रेंज

लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान EQS फेसलिफ्ट (Flagship Electric Sedan EQS Facelift) को ग्लोबली अनवील कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mercedes-Benz High-Tech Features :  लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान EQS फेसलिफ्ट (Flagship Electric Sedan EQS Facelift) को ग्लोबली अनवील कर दिया है। नए अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें सबसे खास है इसकी 926 किमी तक की WLTP रेंज, जो इसे दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल करती है। इसके अलावा, कार में नया 800V चार्जिंग सिस्टम, बड़ी बैटरी और एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

पढ़ें :- टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ,बोले- यूपी में अगले पांच वर्षों में तेजी से बढ़ेगा निवेश और रोजगार, राज्य बनेगा बड़ा निर्यात हब

पावरट्रेन और बैटरी
मर्सिडीज बेंज EQS फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी परफॉर्मेंस और रेंज में देखने को मिलता है। खास तौर पर EQS 450+ वेरिएंट अब सिंगल चार्ज में 926 किमी तक की रेंज दे सकता है, जो पहले के मुकाबले करीब 13% ज्यादा है।

रेंज
इसके अलावा EQS 400, EQS 500 4MATIC और EQS 580 4MATIC जैसे अन्य वेरिएंट्स में भी एफिशिएंसी और रेंज में सुधार किया गया है।

बैटरी
कंपनी ने इसमें 122 kWh तक की बड़ी बैटरी दी है, जबकि कुछ वेरिएंट्स में 112 kWh बैटरी ऑप्शन भी मिलेगा। साथ ही, यह इलेक्ट्रिक सेडान 350 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे केवल 10 मिनट में लगभग 320 किमी की रेंज हासिल की जा सकती है।

टू-स्पीड गियरबॉक्स
इसके अलावा, इसमें टू-स्पीड गियरबॉक्स और 385 kW तक की बेहतर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जो न सिर्फ ड्राइविंग को स्मूद बनाती है बल्कि एनर्जी की बचत और एफिशिएंसी को भी बढ़ाती है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- टाटा मतलब ट्रस्ट..., निर्यात का हब बनकर उभर रहा यूपी, टाटा संस ने लॉन्च किया 10 लाखवां वाहन

फीचर्स
कार के अंदर का इंटीरियर पहले से और ज्यादा हाई-टेक हो गया है। इसमें बड़ा MBUX Hyperscreen मिलता है, जिसमें तीन डिस्प्ले एक साथ जुड़े हैं। नया MB.OS सॉफ्टवेयर तेज रिस्पॉन्स और OTA अपडेट सपोर्ट करता है। AI बेस्ड वॉयस कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...