एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सुबह-सुबह एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जिसनें हर किसी को हैरान कर दिया है. खबर है कि सलमान खान, संजय दत्त और शाहिद कपूर के साथ फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे. खबरों की माने तो एक्टर बीते कुछ समय से बीमार थे.
Mukul Dev Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सुबह-सुबह एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है, जिसनें हर किसी को हैरान कर दिया है. खबर है कि सलमान खान, संजय दत्त और शाहिद कपूर के साथ फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे. खबरों की माने तो एक्टर बीते कुछ समय से बीमार थे.
ऐसे में दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद शुक्रवार को रात में हार्ट अटैक की वजह से उनका 53 साल की उम्र में निधन हो गया. मुकुल देव के निधन की खबर से इस वक्त पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि मुकुल देव मुकुल ने साल 1996 में टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी.
उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो ‘एक से बढ़कर एक’ में भी अभिनय किया था. मुकुल ने ‘कहीं दीया जले कहीं जिया’, ‘कहानी घर घर की’ समेत कई सीरियलों में काम किया. हिंदू के अलावा एक्टर ने पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु जैसी अलग-अलग भाषाओं की तमाम फिल्मों और टीवी सीरियलों में भी काम किया है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- ‘Don 3’ Row: रणवीर सिंह के लीगल नोटिस के बाद FWICE का बड़ा फैसला, एक्टर के खिलाफ असहयोग का निर्देश लिया वापस
वहीं आपको बता दें कि फिल्मों में मुकुल ने उसी साल डेब्यु किया जब मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को लॉन्च किया गया. फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने ‘दस्तक’ फिल्म में एसीपी रोहित मल्होत्रा के किरदार से की थी. इस फिल्म में महेश भट्ट ने उन्हें एक्टिंग का मौका दिया था. वहीं करियर के शुरुआत में ही उनके किरदार और एक्टिंग को सराहना मिलने लगी थी. इसके बाद एक्टर ‘यमला पगला दिवाना’,’सन ऑफ सरदार’ और ‘आर राजकुमार’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए और अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया.
View this post on Instagram
पढ़ें :- बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने को तैयार, इस दिन गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रचाएंगे शादी
वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि मुकुल एक बेहतरीन अभिनेता के साथ ही ट्रेन्ड पायलट भी थे उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेनिंग ली है और फिल्मों में आने से पहले पायलट थे. लेकिन फिर इस नौकरी को छोड़ उन्होंने एक्टिंग में अपना करियार बनाने का सोचा और इसमें सफल भी हुए. फिलहाल इस वक्त उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है.