1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Nag Panchami 2024 : इस दिन मनाया जाएगा नाग पंचमी का पर्व , जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा

Nag Panchami 2024 : इस दिन मनाया जाएगा नाग पंचमी का पर्व , जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा

Nag Panchami 2024: Nag Panchami festival will be celebrated on this day, know the auspicious time and worship

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nag Panchami 2024 : सनातन धर्म में त्योहार की श्रृंखला में नाग पंचमी के त्योहार का खास महत्व है। नागपंचमी के त्योहार को लोग बहुत ही हर्षों उल्लास से मनाते है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन सर्पों की पूजा होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नाग पंचमी पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की उपासना की जाती है। नाग देवता को प्रसन्न करने के लिए पूजा के लिए नाग देवता की मूर्ति या फिर मिट्टी या धातू से बनी मूर्ति की पूजा की जाती है। नाग देवता को चढ़ावे के रूप मे दूध, धान, खीर और दूब  अर्पित की जाती है। इस दिन सपेरों से किसी नाग को खरीदकर उन्हें मुक्त भी कराया जाता है।मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन जीवित सर्प को दूध पिलाकर भी नाग देवता को प्रसन्न किया जाता है।

पढ़ें :- Bada Mangal 2026 : 19 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, 2026 ज्येष्ठ माह में 8 बड़े मंगल क्यों हैं खास?

नाग पंचमी 2024 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 09 अगस्त मध्य रात्रि 12:36 पर शुरू हो रही है। 10 अगस्त सुबह 03:14 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, नाग पंचमी पर्व 09 अगस्त 2024, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा और इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 05:45 से सुबह 08:30 के बीच रहेगा।

नाग पंचंमी के पर्व पर संास्कृतिक आयोजन और कुश्ती, कूड़ी जैसे खेलों  की प्रतिर्स्पाधाएं  होती है। इस दिन कमजोर ओर असहाय लोगों की मदद करने की भी पंरंपरा है।

नाग पंचमी पूजा मंत्र (Nag Panchami Puja Mantra)
मंत्र 1 : ॐ भुजंगेशाय विद्महे,
सर्पराजाय धीमहि,
तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 02 May: इन राशि के लोगों मिलेगा भाग्य का साथ, तुला राशि के लोगों के रिश्तों में होगा सुधार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...