1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video- पाकिस्तान टीम को लेकर भारतीय ड्रेसिंग रूम तक हैंडशेक करने गया : सलमान अली आगा

Video- पाकिस्तान टीम को लेकर भारतीय ड्रेसिंग रूम तक हैंडशेक करने गया : सलमान अली आगा

टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी भिड़ंत ग्रुप स्टेज में हुई थी, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच एक अलग ही विवाद देखने को मिला था, जब टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था....

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Cricket  info:  टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी भिड़ंत ग्रुप स्टेज में हुई थी, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच एक अलग ही विवाद देखने को मिला था, जब टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। अब पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पूरे मामले पर एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- आउट होने पर वैभव सूर्यवंशी को काइल जैमिसन ने चिढ़ाया, गेंदबाज की हरकत पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

पढ़ें :- क्या रोहित शर्मा खेलेंगे आज का मैच? कोच महेला जयवर्धने ने हिटमैन पर दिया बड़ा अपडेट

अंदाजा नहीं था कि हैंडशेक नहीं होगा

सलमान अली आगा ने बताया कि टॉस से पहले तक उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि हैंडशेक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के दौरान सामान्य रूप से मुलाकात हुई थी और वहां हाथ भी मिलाया गया था। इसलिए उन्हें लगा कि सब सामान्य रहेगा। लेकिन जब वह टॉस के लिए जा रहे थे, तभी मैच रेफरी ने उन्हें अलग ले जाकर बताया कि इस बार हैंडशेक नहीं होगा। आगा ने कहा कि उन्हें पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी, हालांकि उन्होंने इसे ज्यादा मुद्दा नहीं बनाया और कहा कि अगर हाथ नहीं मिलाया जा रहा है तो उन्हें भी इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।

उम्मीद थी कि मैच के बाद हैंडशेक होगा

मैच में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया। लेकिन सलमान का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ जरूर मिलाएंगे, क्योंकि यह खेल भावना का हिस्सा होता है। उन्होंने बताया कि मैच के बाद वह पूरी पाकिस्तानी टीम को लेकर भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ गए, ताकि खिलाड़ियों से मिल सकें, लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला और फिर भी हाथ नहीं मिलाया गया।

यह बिल्कुल सही नहीं लगा

पढ़ें :- Video- क्रूज में पानी भरने लगा, तो स्टाफ ने बांटी लाइफ जैकेट, किसकी लापरवाही से हुआ जबलपुर क्रूज हादसा?

इस पूरे घटनाक्रम पर सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें यह बिल्कुल सही नहीं लगता। उनका मानना है कि जब खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो लाखों लोग उन्हें देखते हैं और बच्चे उनसे सीखते हैं। अगर बड़े स्तर पर खिलाड़ी ऐसा व्यवहार करेंगे, तो इसका असर नीचे तक जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर अगले दिन किसी क्लब मैच में भी खिलाड़ी इसी तरह हाथ मिलाने से इनकार करते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी कहीं न कहीं उन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर भी होगी। इसलिए, एक आदर्श खिलाड़ी होने के नाते खेल भावना और सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...