1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-थूककर पिज्जा बना रहा था दुकान संचालक मुजम्मिल, नोएडा की पिज्जा दुकान का वीडियो वायरल

Video-थूककर पिज्जा बना रहा था दुकान संचालक मुजम्मिल, नोएडा की पिज्जा दुकान का वीडियो वायरल

यह मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव स्थित ‘पिज्जा हंट’ नाम की दुकान का है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मुजम्मिल के रूप में बताई जा रही है, जो दुकान का संचालक भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई होगी...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नोएडा के सेक्टर-22 स्थित एक पिज्जा शॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि वीडियो में दुकान पर काम करने वाला युवक पिज्जा तैयार करते समय पिज्जा बेस पर थूकते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी बढ़ गई और लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

पढ़ें :- इसका असर गरीबों के जीवन, महिला सुरक्षा पर दिखना भी चाहिए...यूपी मं​त्रिमंडल विस्तार पर बोलीं मायावती

बताया जा रहा है कि यह मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव स्थित ‘पिज्जा हंट’ नाम की दुकान का है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मुजम्मिल के रूप में बताई जा रही है, जो दुकान का संचालक भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पढ़ें :- Cabinet Expansion: यूपी में कई मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बदलाव, इनका मंत्री बनना तय

वीडियो के बाद बढ़ा हंगामा

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और कुछ संगठनों ने दुकान पर पहुंचकर विरोध जताया। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में युवक को पिज्जा बनाते समय कई बार ऐसा करते देखा गया। इसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह पिज्जा बेस पर लगा अतिरिक्त मैदा हटाने के लिए फूंक मारता था। हालांकि वायरल वीडियो के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और इसे ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद तुरंत संज्ञान लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- साल लगे या सदी हम लोग EVM हटाकर रहेंगे...अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर साधा निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...