1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. World Alzheimer’s Day: सिर्फ भूलना ही नहीं ये लक्षण भी देते हैं अल्जाइमर का संकेत

World Alzheimer’s Day: सिर्फ भूलना ही नहीं ये लक्षण भी देते हैं अल्जाइमर का संकेत

अगर आपको भी लगता है कि अल्जाइमर यानि भूलने कि बीमारी सिर्फ बढ़ते उम्र के कारण होता है तो बिलकुल गलत  है। ये गलतफ़हमी आप दूर कर लीजिये । बता दें कि खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से कम उम्र के लोग भी अल्जाइमर रोग का शिकार बन रहे हैं। वर्ल्ड अल्जाइमर डे के दिन हम आपको इस रोग से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताएँगे।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

अगर आपको भी लगता है कि अल्जाइमर यानि भूलने कि बीमारी सिर्फ बढ़ते उम्र के कारण होता है तो बिलकुल गलत  है। ये गलतफ़हमी आप दूर कर लीजिये । बता दें कि खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से कम उम्र के लोग भी अल्जाइमर रोग का शिकार बन रहे हैं। वर्ल्ड अल्जाइमर डे के दिन हम आपको इस रोग से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताएँगे।

पढ़ें :- टाइफाइड को जटिल बनाती हे भ्रांतियां, जाने कैसे बचा सकता है बीमारी से

 ब्रेन पर पड़ता है नेगेटिव असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अल्जाइमर रोग मुख्य रूप से मस्तिष्क यानी ब्रेन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। आपको बता दें कि अल्जाइमर रोग मस्तिष्क की कोशिकाओं यानी न्यूरॉन्स को डैमेज करता है। बता दें कि नूरान डयमेज के कारण लोग एक-दूसरे से ठीक से कम्युनिकेट नहीं कर पाते।

भूलने की बीमारी

अल्जाइमर को भूलने की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है। जब ये बीमारी किसी के दिमाग पर हमला बोलती है, तब मरीज की याददाश और सोचने-समझने की क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है। अल्जाइमर रोग से जूझ रहे मरीजों के ब्रेन टिशू श्रिंक होने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मरीज लोगों के नामों को या फिर घटनाओं को भूलने लग जाते हैं।

पढ़ें :- Health Tips : हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है अखरोट, जानिए किन 7 लोगों को इससे बनानी चाहिए दूरी

व्यवहार में भी बदलाव

जब अल्जाइमर रोग बढ़ने लगता है, तो मरीज के व्यवहार में भी बदलाव दिखने लगता है। इंपल्सिव बर्ताव अल्जाइमर रोग का लक्षण हो सकता है। अल्जाइमर रोग की वजह से मूड स्विंग की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप इस बीमारी की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

 

 

 

पढ़ें :- New Year 2026: पार्टी की मस्ती न पड़े अगले दिन पर भारी, इन 5 तरीकों से दूर करें हैंगओवर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...