1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. OnePlus 15R 16GB RAM Price :  वनप्लस 15आर का नया 16GB रैम वेरिएंट लॉन्च ,  जानें डिस्काउंट

OnePlus 15R 16GB RAM Price :  वनप्लस 15आर का नया 16GB रैम वेरिएंट लॉन्च ,  जानें डिस्काउंट

वनप्लस 15आर को 2025 में दो RAM और स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया था जिसमें सबसे टॉप मॉडल में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

OnePlus 15R 16GB RAM Price : वनप्लस 15आर को 2025 में दो RAM और स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया था जिसमें सबसे टॉप मॉडल में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज थी। अब कंपनी ने इस Flagship phone का नया 16 GB RAM वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, 16 जीबी वाला ये मॉडल 512 GB storage के साथ मिलेगा। इसके साथ ही अन्य फीचर्स में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

पढ़ें :- अब घर पर Lumio Arc 7 (2026) के साथ लें सिनेमा हॉल का मजा, 120-इंच प्रोजेक्शन और 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद

डिस्काउंट
इस वनप्लस स्मार्टफोन के 16 जीबी रैम और 512 जीबी वाले टॉप वेरिएंट को 61999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाले Base variant की कीमत 54999 रुपए, 12 जीबी रैम और 512 जीबी वाले वेरिएंट को 59,999 रुपए में बेचा जा रहा है। फोन के साथ चुनिंदा बैंक कार्ड्स (HDFC, Kotak, IDFC cards) के जरिए 3000 रुपए का Discount भी मिल रहा है।

डिस्प्ले
इस डिवाइस में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की डिस्प्ले है. ये फोन 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 1800 निट्स तक Brightness के साथ आता है।

चिपसेट
फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, ये चिपसेट हाई-एंड परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है।
कैमरा
फोन 4K रिजॉल्यूशन पर 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। बैक में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 Megapixel sensor से लैस है। इस हैंडसेट में क्लियर बर्स्ट, अल्ट्रा क्लियर मोड और क्लियर नाइट इंजन जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी
7400mAh बैटरी दी गई है जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...