1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत के एक्शन से कांपा पाकिस्तान, मेडिकल इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अलर्ट पर रखा एंबुलेंस को

भारत के एक्शन से कांपा पाकिस्तान, मेडिकल इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, अलर्ट पर रखा एंबुलेंस को

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दुओं के नरसंहार के बाद से ही सुरक्षा बल के जवान फुल ऐक्शन में हैं। भारत के हमले के डर से पाकिस्तान (Pakistan) भी घबराया हुआ है। उसने झेलम और लीपा घाटी (Lipa Valley) में सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिन्दुओं के नरसंहार के बाद से ही सुरक्षा बल के जवान फुल ऐक्शन में हैं। भारत के हमले के डर से पाकिस्तान (Pakistan) भी घबराया हुआ है। उसने झेलम और लीपा घाटी (Lipa Valley) में सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

इस बीच कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में आतंकियों का सफाया शुरू हो गया है। पुलवामा के त्राल में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के आतंकी आमिर नजीर का घर ध्वस्त कर दिया गया। वहीं पुलवामा के खासीपोरा में जैश आतंकी अमिर नजीर वानी का घर धमाके से उड़ा दिया गया।

कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में अबतक कुल 9 आतंकियों के घरों को ब्लास्ट करके उड़ा दिया गया है। इससे पहले शोपियां जिले के वांडिना इलाके में आतंकी अदनान शफी के घर को ध्वस्त कर दिया गया था। अदनान शफी करीब एक साल पहले लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। इससे पहले कुपवाड़ा में आतंकी फारुक अहमद के घर को विस्फोट करके उड़ा दिया गया था। इन सभी को मिलाकर कश्मीर घाटी में अबतक कुल 9 आतंकियों के घर को मिट्टी में मिलाया जा चुका है।

उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack)  की जांच NIA को सौंप दी है। अब एनआईए जम्मू-कश्मीर पुलिस से पहलगाम केस की डायरी और एफआईआर लेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क तोड़ने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। श्रीनगर में आतंकियों के मददगारों के 64 ठिकानों पर UAPA के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि कुलगाम से आतंकियों के 2 मददगार को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...