1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तानी सेना की छावनी में घुसी बमों से लदी गाड़ी, सात सैनिक मरे, देखें Viral Video

Pakistan Suicide Attack : पाकिस्तानी सेना की छावनी में घुसी बमों से लदी गाड़ी, सात सैनिक मरे, देखें Viral Video

पाकिस्तान सेना (Pakistan Army) पर में बड़ा आत्मघाती हमला (Major Suicide Attack) हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwaके उत्तरी वजीरिस्तान में हुए इस आतंकी हमले में 7 पाकिस्तनी सैनिक (Pakistani Soldier) मारे गए हैं। वजीरिस्तान इलाके के मीर अली जिले में जिस जगह पर यह हमला हुआ है, वह अफगानिस्तान की सीमा से एकदम सटा हुआ है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान सेना (Pakistan Army) पर में बड़ा आत्मघाती हमला (Major Suicide Attack) हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwaके उत्तरी वजीरिस्तान में हुए इस आतंकी हमले में 7 पाकिस्तनी सैनिक (Pakistani Soldier) मारे गए हैं। वजीरिस्तान इलाके के मीर अली जिले में जिस जगह पर यह हमला हुआ है, वह अफगानिस्तान की सीमा से एकदम सटा हुआ है। जानकारी मिली है कि यह आतंकी हमला (Terrorist Attack) तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-e-Taliban Pakistan) की ओर से किया गया है। दरअसल आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को मिलिट्री कैंप (Military Camp) में घुसाने की कोशिश की और इस दौरान वाहन दीवार से टकराया तो विस्फोट हो गया।

पढ़ें :- पाक आतंक को पनाह देना बंद करे, वरना तय करे कि 'वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का : उपेंद्र द्विवेदी

इस आतंकी हमले (Terrorist Attack) का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल है, जिसमें दिखता है कि कैसे पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) की छावनी से धुएं का गुबार उठ रहा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। अफगान हमलों में कई दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों (Pakistan Army) के मारे जाने की खहक है। इसके अलावा पाकिस्तान का भी दावा है कि उसने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के अलावा कंधार जैसे बड़े शहर तक को निशाना बनाया है।

बुधवार की शाम से हो दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू है, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है। अफगानिस्तान का कहना है कि हमने करारा जवाब दिया है, लेकिन सऊदी अरब और कतर जैसे इस्लामिक देशों की सलाह पर सीजफायर के लिए राजी हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान इस वक्त खौफजदा है। रक्षा मंत्री आसिफ ने तो अब भारत की ओर से भी अटैक को लेकर शंका जाहिर की है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमें दो मोर्चों पर जंग का सामना करना पड़ सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...