1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Olympics: क्वार्टर फाइनल में हारीं रितिका, अब भी है मेडल का मौका

Paris Olympics: क्वार्टर फाइनल में हारीं रितिका, अब भी है मेडल का मौका

भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा को वूमेन्स 76 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें किर्गिस्तान की शीर्ष वरीय अयापेरी मेदेत किजी ने हरा दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Paris Olympics: भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा को वूमेन्स 76 किलो फ्रीस्टाइल रेसलिंग के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें किर्गिस्तान की शीर्ष वरीय अयापेरी मेदेत किजी ने हरा दिया। मुकाबले की समाप्ति के समय स्कोर 1-1 से बराबर था लेकिन आखिरी अंक अयापेरी मेदेत किजी को मिला था, जिसके चलते वह विजेता बनने में कामयाब रहीं। वहीं, अब रीतिका के पास अब रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

पेसिविटी टाइम में रितिका ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। पहले राउंड के बाद यही स्कोर था। हालांकि, दूसरे राउंड मे किर्गिस्तान की एथलीट ने को भी पेसिविटी टाइम में एक अंक मिला और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। यह रितिका पहला ओलंपिक था। किर्गिस्तान की पहलवान ने बाद में अंक अर्जित किए थे, इसलिए नियमों के हिसाब से उन्हें जीत मिली। इस ओलंपिक में कुश्ती के नियमों ने भारत के स्वर्ण पदक की उम्मीदों को काफी झटका दिया है। अब रितिका चाहेंगी कि किजी फाइनल में पहुंचें ताकि रेपेचेज से रितिका कांस्य के लिए भिड़ सकें।

 

 

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...