1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. MI vs PBKS: “मेरे कैच ने मैच हमारी तरफ मोड़ दिया” – श्रेयस अय्यर

MI vs PBKS: “मेरे कैच ने मैच हमारी तरफ मोड़ दिया” – श्रेयस अय्यर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर  (Shreyas Iyer) की कप्तानी और बल्लेबाजी इस समय शानदार फॉर्म में है। उनकी टीम ने गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियनस  (Mumbai Indians) को उसके ही घर वानखेड़े स्टेडियम में हराया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने आसानी से...

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर  (Shreyas Iyer) की कप्तानी और बल्लेबाजी इस समय शानदार फॉर्म में है। उनकी टीम ने गुरुवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियनस  (Mumbai Indians) को उसके ही घर वानखेड़े स्टेडियम में हराया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने आसानी से यह लक्ष्य 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत में प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 80 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

पढ़ें :- "बेहतर करने के लिए, खुद को अंदर से खोखला कर लिया था"- फिन एलन ने बताया IPL के शुरुआती मुकाबलो का संघर्ष

मैच का सबसे बड़ा मोड़ पहली पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला, जब हार्दिक पांड्या का छक्का जाता हुआ शॉट श्रेयस अय्यर ने शानदार अंदाज में रोका। उन्होंने बाउंड्री लाइन पर छलांग लगाकर गेंद को पकड़ा और बाहर गिरने से पहले गेंद को अंदर फेंक दिया, जहां जेवियर बार्टलेट ने कैच पूरा किया।

मैच के बाद अय्यर ने कहा, “मेरे कैच ने मैच को हमारी तरफ मोड़ने में अहम भूमिका निभाई।” उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, “हम शानदार खेल रहे हैं। हर मैच हमारे लिए अहम है और यह जीत टीम के संयुक्त प्रयास का नतीजा है।”

श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है और अब वह ज्यादा परिपक्व नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “प्रभसिमरन लगातार बेहतर हो रहे हैं और अब मैच को खत्म करना भी सीख गए हैं।” इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी शानदार फील्डिंग भी पंजाब किंग्स की जीत की सबसे बड़ी वजह बनी।

पढ़ें :- सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने पर उठे सवाल, "नरेन को पूरन से ज्यादा शायद किसी ने नहीं खेला होगा": कोच जस्टिन लेंगर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...