1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: इस युवक के खाने का तरीका देख लोगों के उड़े होश , युजर्स बोले – अब तो गर्मा-गर्म खाऊंगा

Viral Video: इस युवक के खाने का तरीका देख लोगों के उड़े होश , युजर्स बोले – अब तो गर्मा-गर्म खाऊंगा

सोशल मीडिया   ऐसा प्लैटफ़ार्म है जहां हर रोज हर घड़ी कुछ नया देखने  को मिलता है। जो सबसे ज्यादा अतरंगी या फिर अनोखा होता है, उसका वीडियो वायरल भी हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स अनोखे तरीके से रोटी खा रहा है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

सोशल मीडिया   ऐसा प्लैटफ़ार्म है जहां हर रोज हर घड़ी कुछ नया देखने  को मिलता है। जो सबसे ज्यादा अतरंगी या फिर अनोखा होता है, उसका वीडियो वायरल भी हो जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स अनोखे तरीके से रोटी खा रहा है।

पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम लोग जब खाना खाते हैं तो बैठकर नॉर्मल तरीके से खाते हैं  । अगर रोटी खा रहे हैं तो सबसे पहले रोटी को तोड़ते होंगे और फिर सब्जी को रोटी से उठाकर उसे खा लेते होंगे या फिर चम्मच से सब्जी उठाकर रोटी में रखकर खाते होंगे। लेकिन वायरल वीडियो में अब तक का सबसे अनोखा तरीका देखने को मिला। वीडियो में दिखता है कि बंदा पहले तो रोटी को उठाता है और फिर उसे मुंह के सामने रख देता है। चम्मच से सब्जी उठाता है और रोटी के बीच में रखते हुए चम्मच से रोटी को मुंह के अंदर डाल देता है। अब उसका अनोखा तरीका देखने के बाद आप जरूर हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब तो गर्मा-गर्म खाऊंगा। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। अब यह शख्स कौन है, यह तो नहीं पता चला मगर उसके खाने का तरीका बहुत अतरंगी है।

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...