1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के दो वरिष्ठ नेता BJP में शामिल

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के दो वरिष्ठ नेता BJP में शामिल

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और के.सी. सिन्हा ने जन सुराज का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली..

By Harsh 
Updated Date

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बिट्टू सिंह और के.सी. सिन्हा ने जन सुराज का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली। दोनों नेताओं के पार्टी बदलने को चुनाव से पहले जन सुराज के लिए अहम नुकसान माना जा रहा है।

पढ़ें :- सूचना और प्रसारण व संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

कुम्हरार से चुनाव लड़ चुके हैं के.सी. सिन्हा

के.सी. सिन्हा पिछले विधानसभा चुनाव में जन सुराज के टिकट पर कुम्हरार सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इलाके में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उपचुनाव से ठीक पहले उनका बीजेपी में जाना राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकता है। बिट्टू सिंह के भी बीजेपी में शामिल होने से जन सुराज के संगठन को झटका लगा है।

बीजेपी ने बदला उम्मीदवार

बांकीपुर सीट राज्यसभा के लिए नितिन नवीन के चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर बीजेपी ने अब युवा मोर्चा से जुड़े नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को टिकट दिया था, लेकिन उनका नाम वापस लेने के बाद नीरज को चुनाव मैदान में उतारा गया।

पढ़ें :- Viral-'समान डिग्री, समान सेवा… फिर वेतन अलग क्यों?' यूपी में जब हक की लड़ाई में महिला डॉक्टर की जिद्द बन पुलिस बस के सामने बनीं ढाल

दूसरी ओर, इस सीट पर जन सुराज की ओर से खुद प्रशांत किशोर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को नतीजे

बांकीपुर विधानसभा सीट के साथ मध्य प्रदेश और गुजरात की दो अन्य विधानसभा सीटों पर भी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इन सभी सीटों के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल ने बिहार की सियासत का माहौल और गर्म कर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...