1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj Accident: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बलोरो कार की बस से हुई भीषण टक्कर; 10 लोगों की मौत, 19 घायल

Prayagraj Accident: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बलोरो कार की बस से हुई भीषण टक्कर; 10 लोगों की मौत, 19 घायल

Prayagraj Accident: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो कार की एक बस आमना-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेजा में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर हुआ। बोलेरो कार में सवार लोग छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से संगम स्नान के लिए आ रहे थे। इस दौरान वाराणसी लौट रही बस से कार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस में सवार 19 लोग भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस अपनी साइड से ही जा रही थी कि सामने से तेज गति में आ रही बोलेरो सीधे टकरा गई। हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस वह बोलेरो में बुरी तरह से फंस गए थे। सभी की मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड और फोन नंबर से हो पाई।

मृतकों के नाम ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा और राजू साहू बताए जा रहे हैं। जिनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गयी है। वे छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...