1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. प्रियंका गांधी की राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- इसे सुरक्षित रखने की सरकार की थी जिम्मेदारी, हर पहलू की जांच की मांग

प्रियंका गांधी की राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- इसे सुरक्षित रखने की सरकार की थी जिम्मेदारी, हर पहलू की जांच की मांग

Ram Mandir Donation Row : कथित अयोध्या राम मंदिर चंदा गबन मामले पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है। प्रियंका ने इस मामले में पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह घटना बेहद दुखद शर्मनाक है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने इसे इकट्ठा किया था। उन्होंने इस मामले में गहन जांच कराने और कारणों का पता लगाने की मांग की है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- पीएम मोदी ने एनडीए के नए 45 सांसदो के साथ बैठक की, टीएमसी और उद्धव गुट के बागी सांसद भी रहें मौजूद

केरलम के वायनाड में प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “देश भर से लोगों ने – जो मानते हैं और जिनकी आस्था है – दान दिया, और अब वह दान चोरी हो गया है। मुझे लगता है कि यह शर्मनाक है और सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ। यह दुखद है। यह शर्मनाक है…” उन्होंने आगे कहा, “ये सिर्फ़ बड़ी कंपनियों से मिले फंड नहीं हैं। ये फंड हर नागरिक से इकट्ठा किए गए हैं। इन्हें इकट्ठा करने के लिए एक मुहिम चलाई गई थी। तो इसके लिए ज़िम्मेदार कौन है? अगर आपने इन्हें इकट्ठा किया है, तो इन्हें सुरक्षित रखना आपकी ज़िम्मेदारी है।”

बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एफ़आईआर के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला एवं सत्र न्यायालय फैजाबाद में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन सबके बीच श्री राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...