1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी, बोले-भाजपा ने फैलाई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’, हरियाणा के लाखों युवा परिवार से दूर होकर चुका रहे हैं कीमत

राहुल गांधी, बोले-भाजपा ने फैलाई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’, हरियाणा के लाखों युवा परिवार से दूर होकर चुका रहे हैं कीमत

हरियाणा (Haryana) में बीते एक दशक से बीजेपी सत्ता पर काबिज है। इस बार कहा जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लंबा कैप्शन लिखा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana) में बीते एक दशक से बीजेपी सत्ता पर काबिज है। इस बार कहा जा रहा है कि कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है। इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लंबा कैप्शन लिखा है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि भाजपा (BJP) द्वारा फैलाई गई ‘बेरोजगारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठी। अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे का सहारा दूर कर दिया है।

उन्होंने आगे लिखा कि 10 सालों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोजगार के अवसर छीन कर उनके साथ घनघोर अन्याय किया है। टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा ‘यातनाओं की यात्रा’ कर रहे हैं। डार से बिछड़े इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस जीविका कमाने का मौका भी मिले तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे। हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

हरियाणा विधानसभा चुनाव

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। इसके बाद 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे, जिसके बाद पता चल जाएगा कि किसका दांव कितना काम आया। देखना होगा कि हरियाणा की जनता फिर से भाजपा सरकार पर भरोसा करती है या फिर इस बात कांग्रेस बाजी मार लेती है। यहां भले ही सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने वाली है लेकिन मैदान में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी है, जिसने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...