क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) से जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद तेजी से वायरल हुआ, जिसने अनुष्का शर्मा को भी ट्रोलिंग का शिकार बना दिया. अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
मुंबई : क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अवनीत कौर (Avneet Kaur) से जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद तेजी से वायरल हुआ, जिसने अनुष्का शर्मा को भी ट्रोलिंग का शिकार बना दिया. अब इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न केवल अनुष्का-विराट के रिश्ते की तारीफ की, बल्कि सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर लताड़ भी लगाई.
विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक फैंस ने देखा कि विराट कोहली के इंस्टाग्राम हैंडल से अवनीत कौर के एक फैन पेज की तस्वीर को ‘लाइक’ किया गया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और कुछ यूजर्स ने अनुष्का शर्मा को लेकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया.
हालांकि, विराट कोहली ने तुरंत इस पर सफाई दी और अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया कि यह ‘इंस्टाग्राम एल्गोरिदम’ की वजह से हुआ, जब वह अपनी फीड क्लियर कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह एक टेक्निकल ग्लिच था, न कि कोई जानबूझकर किया गया एक्शन.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
रकुल प्रीत सिंह ने इस पूरे विवाद को गैर-जरूरी बताते हुए, कहा कि लोग आजकल बिना वजह की बातों को बड़ा बना देते हैं. यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में रकुल ने कहा, “हम इतने बेरोजगार हैं, कि हमें यह भी पता है, कि एक लाइक से किसी लड़की के दो मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए. इससे क्या फर्क पड़ता है? और यह बेहद दुखद है, कि यह खबर बन गई.”
Instagram पर यह पोस्ट देखें
पढ़ें :- 'रामायण' के 'मंगल रंग' गाने का यूट्यूब पर बजा डंका, 'राम' ने उठाया शिव धनुष, 'सीता' की मुस्कान का चला जादू
रकुल ने आगे कहा कि वह विराट और अनुष्का की जोड़ी से बेहद प्रेरित हैं, उन्होंने कहा, “जिस कपल से मैं सबसे ज़्यादा प्रेरित हूं, वह अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हैं. मुझे लगता है, कि पूरा देश उनसे प्रेरणा लेता है. उन्होंने प्यार, समर्पण और संतुलन का एक शानदार उदाहरण पेश किया है.”